Samajwadi Perfume:समाजवादी पार्टी ने लॉन्च किया 'समाजवादी इत्र', अब चुनावी फिज़ा में बिखरेगी 'महक'!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2021, 03:26 PM IST

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल अपने कील-कांटे दुरूस्त करने में जुटे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी ने इस बारे में एक अनूठा ही कदम उठाया है और समाजवादी इत्र लांच किया है।

google

समाजवादी पार्टी के लिए अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव काफी अहम है और पार्टी इसके लिए सभी जरूरी कदम उठा भी रही है, सपा मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ताबड़तोड़ दौरे कर पार्टी में नया उत्साह भरने में जुटे हैं। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने मंगलवार को 'समाजवादी इत्र' नाम से एक परफ्यूम लॉन्च किया है।

Samajwadi Perfume:समाजवादी पार्टी ने लॉन्च किया 'समाजवादी इत्र', अब चुनावी फिज़ा में बिखरेगी 'महक'!

चुनावी फिजा के लिहाज से यह एक अलग तरीके का कदम माना जा रहा है इसलिए इस समाजवादी इत्र की लांचिंग की खासी चर्चा हो रही है, माना जा रहा है इसे माध्यम से वोटरों को लुभाया जाएगा ताकि पार्टी के पक्ष में उन्हें मोड़ा जा सके।

समाज वादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन ने कहा कि इस परफ्यूम से 2022 में नफरत खत्म होगी, बताते हैं कि चार स्प्रे बोतल वाले इस परफ्यूम सेट में आगरा, लखनऊ, बनारस और कन्नौज शहरों की खास खुशबुओं वाले परफ्यूम हैं, इसे कन्नौज में तैयार किया गया है।

End of Feed