यूक्रेन पर विपक्ष के नेताओं के साथ जयशंकर की बैठक, थरूर बोले-विदेशी नीति इसी भावना के साथ चलनी चाहिए 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2022, 02:33 PM IST

Russia Ukraine War: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को यूक्रेन के ताजा हालात एवं भारतीय छात्रों को वहां से निकाले जा रहे मिशन की जानकारी विपक्ष के नेताओं को दी। विदेश मंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के साथ उनकी अच्छी बैठक और सार्थक बातचीत हुई।

google

Russia Ukraine war : यूक्रेन से भारतीय नागरिकों एवं छात्रों को सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन गंगा' के बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को विपक्ष के नेताओं को जानकारी दी। इस बैठक में राहुल गांधी, शशि थरूर, आनंद शर्मा सहित विदेश मामलों पर संसदीय समिति के कई नेता शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन के घटनाक्रमों पर विपक्ष के नेताओं के साथ विदेश मंत्रालय की एक बैठक संपन्न हुई है। इस बैठक में सार्थक चर्चा हुई। 

यूक्रेन पर विपक्ष के नेताओं के साथ जयशंकर की बैठक, थरूर बोले-विदेशी नीति इसी भावना के साथ चलनी चाहिए 

रणनीति एवं मानवीय पहलुओं पर हुई चर्चा-जयशंकर
जयशंकर ने कहा कि बैठक में यूक्रेन युद्ध से जुड़ी रणनीति एवं मानवीय पहलुओं पर अच्छी बातचीत हुई। यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए इस बैठक से एक बड़ा एवं एकमत संदेश गया है। विदेश मंत्री ने बैठक और उसके बाद की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल से साझा कीं। इन तस्वीरों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आनंद शर्मा, शशि थरूर, प्रियंका चतुर्वेदी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं को देखा जा सकता है। बैठक के बाद शशि थरूर ने भी ट्वीट किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर हम सब एक हैं। 
'भारत के कहने पर रूस ने 6 से आठ घंटे तक हमले रोके', जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

End of Feed