Mohan Bhagwat: जम्मू की 4 दिनों की यात्रा पर मोहन भागवत, अनुच्छेद 370 हटने के बाद RSS प्रमुख का पहला दौरा

  • Updated Sep 30, 2021, 07:29 AM IST

RSS Chief Mohan Bhagwat Jammu Visit: दो अक्टूबर को भागवत जम्मू विश्वविद्यालय में जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। संघ प्रमुख का यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।

Mohan Bhagwat: जम्मू की 4 दिनों की यात्रा पर मोहन भागवत, अनुच्छेद 370 हटने के बाद RSS प्रमुख का पहला दौरा

जम्मू : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत अपनी चार दिनों की यात्रा पर गुरुवार को जम्मू पहुंचेंगे। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35ए हटाए जाने के बाद उनकी यह पहली यात्रा है। अपनी इस यात्रा के दौरान भागवत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि वह दो अक्टूबर को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले भागवत 2016 में जम्मू की यात्रा पर आए थे।

Mohan Bhagwat: जम्मू की 4 दिनों की यात्रा पर मोहन भागवत, अनुच्छेद 370 हटने के बाद RSS प्रमुख का पहला दौरा

जम्मू विवि में सेमिनार को करेंगे संबोधित

जानकारी के मुताबिक दो अक्टूबर को भागवत जम्मू विश्वविद्यालय में जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान आरएसएस प्रमुख जम्मू-कश्मीर में आरएसएस की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज्य में आरएसएस शिक्षा, जन जागरण, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, सामाजिक समानता सहित अन्य मुद्दों पर काम करती आ रही है। 

End of Feed