BJP के 'मिशन राजस्थान' पर अमित शाहः बोले- जो कहते थे कि भारत राष्ट्र नहीं, वो राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहन भारत जोड़ने निकले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 04:26 PM IST

Amit Shah Rajasthan Visit: गृह मंत्री ने जोधपुर में इससे पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में हिस्सा लिया और समापन सत्र को संबोधित किया।

google

Amit Shah Rajasthan Visit: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मिशन राजस्थान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (10 सितंबर, 2022) को कांग्रेस पार्टी और उसके सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी देश में कांग्रेस की दो सरकारें हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों का चुनाव 2023 में है। इन दोनों राज्यों में अगर भाजपा सरकार बनती है तो कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचेगा। अभी-अभी राहुल बाबा, भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले हैं। राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। 

BJP के 'मिशन राजस्थान' पर अमित शाहः बोले- जो कहते थे कि भारत राष्ट्र नहीं, वो राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहन भारत जोड़ने निकले
Photo Credit: ANI

बकौल शाह, "मैं राहुल बाबा और कांग्रेसियों उनका संसद एक भाषण याद दिलाता हूं। राहुल बाबा ने कहा था कि भारत राष्ट्र है ही नहीं। अरे राहुल बाबा, किस किताब में पढ़े हो आप? ये तो वो राष्ट्र है जिसके लिए लाखों, लाख लोगों ने प्राणों की आहुति दे दी। 10 दिन के अंदर किसानों का ऋण माफ करने का क्या हुआ? युवाओं को 3,500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का क्या हुआ? 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का क्या हुआ? कांग्रेस सिर्फ खोखले वादे कर सकती है, वादों को पूरा नहीं कर सकती है।"

End of Feed