करौली हिंसा पर राजस्थान के डीजीपी का बयान, कुछ लोगों ने ह‍िंसा भड़काने वाले नारे लगाए थे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 07:27 PM IST

करौली हिंसा पर राजस्थान के डीजीपी ने ने कहा कि स्थति नियंत्रण में है आगे की जांच जारी है। दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

google

करौली की घटना पर राजस्थान के डीजीपी मोहन लाल लाठेर ने कहा कि हिंसा को लेकर 10 एफआईआर दर्ज की गई। स्थति नियंत्रण में है आगे की जांच जारी है। करौली के अलावा सभी इलाकों में शांति है। हिंसा वाली जगह पर भड़काऊ नारे लगे थे। दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों ने ह‍िंसा भड़काने वाले नारे लगाए थे, डीजे की अनुमत‍ि नहीं ली गई थी। 

करौली हिंसा पर राजस्थान के डीजीपी का बयान, कुछ लोगों ने ह‍िंसा भड़काने वाले नारे लगाए थे

डीजीपी ने कहा कि करौली में नव संवत्सर के अवसर पर दो अप्रैल को निकाली जा रही बाइक रैली के क्रम में हुई घटना के संबंध में पुलिस द्वारा अब तक 23 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उपद्रव के संबंध में करौली के कोतवाली थानाधिकारी द्वारा एक व अन्य व्यक्तियों द्वारा नौ सहित कुल 10 प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अब तक हुए अनुसंधान से पुलिस द्वारा 44 उपद्रवियों को चिन्हित किया गया है। हालांकि कि नव संवत्सर के उपलक्ष्य में मोटरसाइकिल रैली पर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव के चलते करौली में आगजनी व हिंसा की घटनाएं हुई थीं।

End of Feed