Rahul Gandhi: रॉबर्ट वाड्रा बोले- मनी लॉन्ड्रिंग केस में बेदाग साबित होंगे राहुल गांधी, मुझसे भी 15 बार हुई थी पूछताछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 01:24 PM IST

Rahul Gandhi: रॉबर्ट वाड्रा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि ये सरकार उत्पीड़न के इस तरह के तरीकों से देश के लोगों को दबाने में सक्षम नहीं होगी। उन्होंने पोस्ट में कहा कि राहुल आप निस्संदेह सभी बेबुनियाद आरोपों से मुक्त हो जाएंगे।

google

Rahul Gandhi: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पेशी से पहले उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा सोमवार को उनके समर्थन में सामने आए और कहा कि उन्हें सभी बेबुनियाद आरोपों से बरी कर दिया जाएगा। साथ ही रॉबर्ट वाड्रा ने अपने मामले का भी हवाला दिया और बताया कि कैसे उन्हें 15 बार तलब किया गया और ईडी ने उनसे पूछताछ की थी।

Rahul Gandhi: रॉबर्ट वाड्रा बोले- मनी लॉन्ड्रिंग केस में बेदाग साबित होंगे राहुल गांधी, मुझसे भी 15 बार हुई थी पूछताछ
Photo Credit: ANI

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेदाग साबित होंगे राहुल गांधी- रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि ये सरकार उत्पीड़न के इस तरह के तरीकों से देश के लोगों को दबाने में सक्षम नहीं होगी। उन्होंने पोस्ट में कहा कि राहुल आप निस्संदेह सभी बेबुनियाद आरोपों से मुक्त हो जाएंगे। वाड्रा ने कहा कि मुझे ईडी ने 15 बार तलब किया था। मैं उनके सामने पेश हो चुका हूं और उनके हर सवाल का जवाब दिया है। साथ ही अब तक कमाए एक-एक रुपए का हिसाब 23,000 से अधिक दस्तावेज पेश कर दिया है।

End of Feed