Chhath Puja Holiday: छठ पूजा पर 10 नवंबर को यूपी में 'सार्वजनिक अवकाश', CM योगी ने किया एलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2021, 08:13 AM IST

छठ पूजा की धूम है, इस साल यह त्योहार 8 नवंबर को नहाय खाय से शुरू हुआ है और 11 नवंबर, 2021 को तड़के सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा, इस पावन पर्व पर यूपी सरकार ने 10 नबंवर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

google

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को छव महापर्व (Chhath Puja ) पर 10 नवंबर को अवकाश (Public Holiday) घोषित करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल/जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि छठ महापर्व के उपलक्ष्य में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए 10 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

Chhath Puja Holiday: छठ पूजा पर 10 नवंबर को यूपी में 'सार्वजनिक अवकाश', CM योगी ने किया एलान

जिलाधिकारीगण स्थानीय परंपरा/आवश्यकता के अनुरूप निर्णय लेकर इस संबंध में आदेश जारी करेंगे। इसी प्रकार, कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।सीएम योगी ने कहा कि 14 नवम्बर से अयोध्या में पवित्र पंचकोसी और चौदह कोसी परिक्रमा प्रारंभ हो रही है, हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर मेला का आयोजन है।

19 नवम्बर को वाराणसी में देव दीपावली मनाई जाएगी। लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता होगी। इसी प्रकार, बलिया में ददरी मेला तथा एटा, बरेली, कानपुर, रायबरेली में भी विभिन्न मेलों का आयोजन होना है।

End of Feed