Bilquis Edhi Died: पीएम मोदी ने पाकिस्तान की प्रसिद्ध समाजसेवी बिलकिस बानो इदी के निधन पर जताया शोक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 09:45 PM IST

बिलकिस ने अब्दुल सत्तार इदी फाउंडेशन की स्थापना में अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। इस संगठन को अनेक क्षेत्रों में मानवता के कार्यों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्धि मिली।

google

नई दिल्ली:  पाकिस्तान के जानेमाने मानवतावादी और सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत अब्दुल सत्तार इदी की पत्नी बिलकिस बानो इदी का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी, वह 74 वर्ष की थीं।

Bilquis Edhi Died: पीएम मोदी ने पाकिस्तान की प्रसिद्ध समाजसेवी बिलकिस बानो इदी के निधन पर जताया शोक

बिलकिस ने जुलाई 2016 में अपने पति की मृत्यु के बाद अपने बेटे फैसल इदी के साथ मिलकर फाउंडेशन के अनेक कार्य किये। फैसल ने मीडिया को अपनी मां के निधन की जानकारी दी।

पीएम मोदी ने भी बिलकिस इदी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा- बिलकिस इदी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। मानवीय कार्यों के प्रति उनके जीवन भर के समर्पण ने दुनिया भर के लोगों के जीवन को प्रभावित किया। भारत में भी लोग उन्हें प्यार से याद करते हैं, उनकी आत्मा को शांति मिले।

End of Feed