समलैंगिकता पर नीतीश कुमार का तंज, बोले- लड़का-लड़का शादी करेगा तो बच्चा कहां से पैदा होगा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 09:59 AM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में महिला छात्रावास के शुभारंभ के दौरान समलैंगकिता को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लड़का- लड़का आपस में शादी कर लेंगे तो बच्चा कैसे पैदा होगा।

google

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के मगल महिला कॉलेज में महिला छात्रावास का उद्घाटन किया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कई बातों का जिक्र किया, लेकिन समलैंगिकता को लेकर दिए गए उनके बयान से घमासान छिड़ सकता है। नीतीश कुमार ने बिहार में शराब बंदी, दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि महिला से शादी होगी तभी तो बाल बच्चे होंगे ना, लड़का- लड़का शादी कर लेंगे तो बच्चा पैदा कैसे होगा।

समलैंगिकता पर नीतीश कुमार का तंज, बोले- लड़का-लड़का शादी करेगा तो बच्चा कहां से पैदा होगा?
Photo Credit: ANI

हुआ है काफी विकास- नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा, 'पहले कितना खराब समय था जब मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज में एक भी लड़की नहीं पढ़ती थी। क्या स्थिति थी हमारे उस टाइम में, कितना खराब लगता था।  कोई भी महिला आ जाती थी तो सब लोग खड़ा होकर उसे देखने लगते थे, ये स्थिति थी हमारे समय में। अब देख लीजिए कि इंजीनियरिंग और मेडिकल में कितनी लड़कियां पढ़ रही हैं। इसलिए अब इसमें काफी विकास हुआ है। हम लोगों के लिए तो खुशी की बात है कि आज जब आप लोगों ने कह दिया है कि करेंगे तो हम लोग तो पूरा का पूरा काम कर रहे हैं।'

End of Feed