पीएम के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने कही बड़ी बात, ना तो दावेदार और ना ही लालसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 02:13 PM IST

क्या सियासी शब्दों की अहमियत होती है। दरअसल यह सवाल ऐसा है जिसके संदर्भ में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पीएम पद की दावेदारी के बारे में समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि ना तो दावेदार हूं और ना ही किसी तरह की लालसा है।

google

आम चुनाव 2024 में पीएम पद के लिए क्या विपक्ष कोई साझा उम्मीदवार पेश करेगा या कई चेहरे जनता के बीच होंगे। इस समय दो नाम चर्चा में हैं। पहला तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव का तो दूसरा नाम बिहार के सीएम नीतीश कुमार का। नीतीश कुमार के बारे में उनके सहयोगी घटक आरजेडी के तेज प्रताप यादव पहले ही कह चुके हैं चाचा को पीएम बनाने का फर्ज हम लोग जरूर पूरा करेंगे। यह बात अलग है कि जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीधे तौर पर नीतीश कुमार ने अपने बारे में कुछ नहीं कहा। हालांकि यह संदेश दिया कि अगर विपक्ष एकजुट हुआ तो 2024 में केंद्र की सत्ता से बेदखल करना कठिन नहीं होगा। हालांकि खुद की दावेदारी पर बोलने से बचते रहे। लेकिन अब वो खुलकर कह रहे हैं कि पीएम पद को लेकर उनके मन में क्या है। 

पीएम के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने कही बड़ी बात, ना तो दावेदार और ना ही लालसा

ना दावेदार और ना ही लालसा
सीपीएम नेता सीताराम येचुरी से दिल्ली में मुलाकात के बाद नीतीश कुमार के भाव को अगर समझें तो उन्होंने साफ किया कि 2024 में दिल्ली की गद्दी को लेकर किसी तरह की चाहत नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा कि ना तो वो दावेदार हैं और ना ही उस तरह की लालसा है।  लेकिन सवाल यह है कि सियासत में इस तरह के शब्दों का मतलब क्या है। क्या नेताओं के शब्द अंतिम होते हैं या उनमें बदलाव की गुंजाइश बनी रहती है।

End of Feed