सियासी ड्रामा शुरू हो गया, कोई कह रहा है कि CAA को हटाओ, अनुच्छेद 370 को लागू करना चाहिए: मुख्तार अब्बास नकवी

  • Updated Nov 21, 2021, 12:52 PM IST

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि अब कोई कह रहा है कि CAA को निरस्त कर देना चाहिए, अनुच्छेद 370 को वापस लागू करना चाहिए। सीएए नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता प्रदान करने के लिए हैं।

सियासी ड्रामा शुरू हो गया, कोई कह रहा है कि CAA को हटाओ, अनुच्छेद 370 को लागू करना चाहिए: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली: जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 कृषि कानूनों को वापस लेने की बात की है, तब से कुछ-कुछ आवाजें नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और अनुच्छेद 370 को भी वापस लेने की बातें कर रही हैं। इसी पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि सियासी ड्रामा शुरू हो गया है। कोई कहता है कि सीएए को निरस्त कर देना चाहिए, अनुच्छेद 370 के निरस्त को खत्म करना चाहिए। वे यह अच्छी तरह जानते हैं कि सीएए नागरिकता छीनने के बारे में नहीं है बल्कि बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान में उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करने के बारे में है।

सियासी ड्रामा शुरू हो गया, कोई कह रहा है कि CAA को हटाओ, अनुच्छेद 370 को लागू करना चाहिए: मुख्तार अब्बास नकवी

मुरादाबाद में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बहुत सारे मुद्दों का समाधान हो गया है और लोगों को मुख्यधारा में लाया गया है। वे भी राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा बन रहे हैं। 

End of Feed