जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा पर 9,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च, धारा 370 हटने के बाद से वर्ष 2021 तक हुआ व्यय

  • Updated Apr 30, 2022, 04:06 PM IST

केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्त करने के बाद से इस केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा पर वर्ष 2021 तक 9,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा पर 9,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च, धारा 370 हटने के बाद से वर्ष 2021 तक हुआ व्यय

नई दिल्ली: अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के 28 महीनों में, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में 9,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए। विशेष रूप से सुरक्षा पर खर्च किए गए। 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 और 35 (ए) के तहत मिलने वाले विशेष राज्य का दर्जा को खत्म कर जम्मू और कश्मीर को जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया तब से सुरक्षा संबंधी व्यय (पुलिस) स्कीम के तहत यह राशि को जम्मू और कश्मीर को भुगतान किया गया।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा पर 9,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च, धारा 370 हटने के बाद से वर्ष 2021 तक हुआ व्यय

एमएचए की हाल ही में प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट 2020-2021 में इन तथ्यों का उल्लेख है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि "सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए, भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर सरकार को सुरक्षा संबंधी व्यय (पुलिस) योजना के तहत 9,120.69 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस राशि में 448.04 करोड़ रुपए शामिल हैं जो 31 दिसंबर, 2020 तक जम्मू-कश्मीर के विभाजन के बाद से खर्च किए गए थे।

इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है, MHA ने जम्मू और कश्मीर के लिए पांच इंडिया रिजर्व (IR) बटालियन, दो बॉर्डर बटालियन और दो महिला बटालियन बनाने को भी मंजूरी दी है। पांच इंडिया रिजर्व  बटालियन के लिए भर्ती पहले ही पूरी हो चुकी है। MHA के अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की निगरानी और नियमित रूप से जम्मू-कश्मीर सरकार, सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समीक्षा की जाती है।

End of Feed