महबूबा की पार्टी PDP सांसद मीर फैयाज ने की मोदी सरकार की तारीफ,कभी अनुच्छेद 370 को लेकर फाड़ दिया था कुर्ता

  • Updated Feb 9, 2021, 06:11 PM IST

राज्यसभा के चार सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उसमें जम्मू-कश्मीर पीडीपी के मीर मोहम्मद फैयाज और नज़ीर अहमद लावे का नाम भी शामिल हैं, मीर मोहम्मद फैयाज ने राज्यसभा में मोदी सरकार के कामों की तारीफ की है।

महबूबा की पार्टी PDP सांसद मीर फैयाज ने की मोदी सरकार की तारीफ,कभी अनुच्छेद 370 को लेकर फाड़ दिया था कुर्ता

केंद्र की बीजेपी सरकार के कामों को पसंद करने वालों की फेहरिस्त खासी लंबी है वहीं उनकी आलोचना करने वाले भी कम नहीं हैं खासतौर कश्मीर में पीडीपी पार्टी की मुखिया और राज्य की पूर्व सीएम मेहबूबा मुफ्ती को पीएम मोदी की खासी आलोचक रही हैं वहीं अब उनकी ही पार्टी के एक सांसद मीर मोहम्मद फैयाज (MM Fayaz) ने राज्यसभा में अपने विदाई समारोह में मोदी सरकार के कामों की खूब तारीफ की।

महबूबा की पार्टी PDP सांसद मीर फैयाज ने की मोदी सरकार की तारीफ,कभी अनुच्छेद 370 को लेकर फाड़ दिया था कुर्ता

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि मैं इस सदन के सभी मेंबर का शुक्रगुजार हूं जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला, मैंने अपनी शुरुआत म्यूनसिपल कमेटी के वार्ड मेंबर के तौर पर की बाद में मैं म्यूनसिपल कमेटी का चेयरमैन बना, कभी ये नहीं सोचा था कि मैं इस राज्यसभा में पहुंचूंगा 2014 में मुफ्ती मोहम्मद सईद साहब ने मुझे राज्यसभा में भेजा...

End of Feed