BJP पर बरसी महबूबा, बोलीं- ये इस देश के टुकड़े करना चाहते हैं, हमारे पास मौका है इनसे जान छुड़ाने का

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2022, 05:12 PM IST

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले देश को बांटना चाहती है और इनसे जान छुड़ानी होगी। 

google

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती इन दिनों बीजेपी पर लगातार हमले कर रही है। इन दिनों महबूबा मुफ्ती राज्य के विभिन्न इलाकों का दौर कर रही है। जम्मू दौरे के दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी वाले देशवासियों को आपस में लड़ाना चाहते हैं और देश के टुकड़े करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये समय बीजेपी वालों से पीछा छुड़ाने का है।

BJP पर बरसी महबूबा, बोलीं- ये इस देश के टुकड़े करना चाहते हैं, हमारे पास मौका है इनसे जान छुड़ाने का

क्या कहा महबूबा ने

महबूबा मुफ्ती ने कहा, '70 साल पहले भारत के लोगों को देश को अंग्रेजों से आज़ाद कराने का मौका मिला। हमारे पास मौका है BJP से जान छुड़ाने का। यह उस आज़ादी से भी बड़ी आज़ादी होगी क्योंकि ये इस देश के टुकड़े करना चाहते हैं। ये हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई को बांटना चाहते हैं।'  प्रशासन को निशाने पर लेते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रशासन के जन विरोधी कार्यों व फैसलों का कड़ा विरोध करना चाहिए। 

End of Feed