लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सड़क दुर्घटना में 7 जवान शहीद, नदी में गिरा वाहन, 19 अन्य घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 11:45 PM IST

लद्दाख में बड़ा हादसा हुआ है। यहां जवानों को लेकर जा रही एक गाड़ी श्योक नदी में गिर गई। इसमें 7 जवान शहीद हो गए, जबकि 19 घायल हो गए हैं।

google

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई है, जबकि अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, उसमें 26 जवान सवार थे। गाड़ी श्योक नदी में गिर गई। कई जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल हुए सभी 19 जवानों को चंडीमंदिर कमांड अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है।

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सड़क दुर्घटना में 7 जवान शहीद, नदी में गिरा वाहन, 19 अन्य घायल

ये हादसा तब हुआ जब 26 सैनिकों का एक दल परतापुर पारगमन शिविर से लेह जिले के तुरतुक से आगे जा रहा था। वाहन सड़क से फिसलकर श्योक नदी में जा गिरा। हादसा थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर सुबह नौ बजे हुआ। बस लगभग 50-60 फीट की गहराई तक गिर गई।

End of Feed