ममता बनर्जी ने रामपुरहाट की घटना को बताया साजिश, 'CBI सिर्फ BJP के निर्देशों का पालन करेगी तो हम विरोध करेंगे'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2022, 05:36 PM IST

Birbhum violence : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लगता है बीरभूम के रामपुरहाट की घटना के पीछे साजिश है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सीबीआई सिर्फ बीजेपी के निर्देशों पर काम करेगी तो हम उसका विरोध करेंगे।

google

Birbhum violence : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे अब भी लगता है कि रामपुरहाट की घटना के पीछे कोई साजिश है। सीबीआई ने संभाला कार्यभार, यह एक अच्छा निर्णय है, लेकिन अगर वे केवल बीजेपी के निर्देशों का पालन करेंगे, तो हम विरोध करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल के एक कार्यकर्ता की पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता ने हत्या कर दी। लेकिन हर जगह सिर्फ टीएमसी की आलोचना हो रही है। हमने मामले की जांच के लिए कई कदम उठाए हैं और रामपुरहाट की घटना का मूल कारण जानने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। ममता ने कहा कि ऐसी कई घटनाएं उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, त्रिपुरा और असम में हो चुकी हैं। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घटना स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया, लेकिन बीरभूम में हमने कभी किसी राजनीतिक दल को नहीं रोका।

ममता बनर्जी ने रामपुरहाट की घटना को बताया साजिश, 'CBI सिर्फ BJP के निर्देशों का पालन करेगी तो हम विरोध करेंगे'
Photo Credit: ANI

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच

End of Feed