Maharashtra cabinet Expansion : महाराष्ट्र में आज आकार लेगी शिंदे कैबिनेट, मंत्रिमंडल में इन चेहरों को मिल सकती है जगह 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 08:23 AM IST

Maharashtra cabinet Expansion : महाराष्ट्र में मंगलवार को शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। शिंदे ने गत 30 जून को सीएम पद एवं देवेंद्र फड़णवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अभी तक महाराष्ट्र कैबिनेट में दो ही सदस्य हैं। आज इसका विस्तार होने जा रहा है। विस्तार दो चरणों में होगा।

google

Maharashtra cabinet Expansion : महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा से 8 और शिंदे गुट से 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले ये चेहरे कौन हैं, इन पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। नए मंत्रियों का शपथग्रहण सुबह 11 बजे राजभवन के दरबार हाल में होगा। सूत्रों का कहना है कि इस शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने गुट के विधायकों के साथ सुबह नौ बजे बैठक करने वाले हैं।  

Maharashtra cabinet Expansion : महाराष्ट्र में आज आकार लेगी शिंदे कैबिनेट, मंत्रिमंडल में इन चेहरों को मिल सकती है जगह 

दो चरणों में होगा कैबिनेट का विस्तार
सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण दो चरणों में होना है। इन दो चरणों में शिंदे मंत्रिमंडल में कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट में भाजपा को 27 एवं शिंदे को 16 मंत्री पद मिल सकते हैं। चर्चा है कि भाजपा की तरफ से चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण पाटिल, सुधीर सुधीर मुंगतीवार, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, मंगल प्रभात लोढा, अतुल सावे और रवींद्र चव्हाण को मंत्री बनाया जा सकता है। शिंदे कैंप से गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, उदय सामंत, संभूराजे देसाई, संदीपन भुमरे, भरत गोगावले और बच्चू काडू को मंत्री बनाया जा सकता है। 

End of Feed