मणिपुर में मिले जख्म को छिपा ना सके जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, बोले- 2024 में जुमलों से आजाद होगा देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 09:41 AM IST

मणिपुर में जेडीयू के 6 में से पांच विधायक बीजेपी के हो चुके हैं। पार्टी को मिले इतने बड़े झटके के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने सुशील मोदी पर तंज कसा है।

google

सियासत की अपनी गणित और कैमिस्ट्री होती है। अगर दोनों का संगम होता है तो राजनीतिक दल के हाथ में सत्ता आ जाती है। बात मणिपुर की करें तो बिहार की वजह से जेडीयू, बीजेपी सरकार से अलग हो गई। लेकिन अब तो तस्वीर ऐसी है कि जेडीयू के 6 में से पांच विधायक भी पार्टी के ना रहे। इस मुद्दे पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह से सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है।आप इसी तरह अपने नेतृत्व को जद (यू.) को खत्म करने का दिवास्वप्न दिखाते रहिए। आपको कुछ न कुछ जरूर मिल जाएगा। आपको मेरी शुभकामनाएं।

मणिपुर में मिले जख्म को छिपा ना सके जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, बोले- 2024 में जुमलों से आजाद होगा देश

ललन सिंह ने क्या कहा

  • 2024 में देश जुमलों से मुक्त होगा
  • सुशील मोदी जी अपने नेतृत्व को जेडीयू की खत्म करने के सपने दिखाते रहिए जरूर कुछ मिलेगा
  • जेडीयू से मुक्ति का सपना ना देखें सुशील मोदी
End of Feed