Jammu and Kashmir: अनुच्छेद 370 के खात्मे का एक साल, श्रीनगर में दो दिनों तक लागू रहेगा कर्फ्यू 

  • Updated Aug 4, 2020, 06:56 AM IST

One year of Article 370 abrogation: जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के खात्मे का एक साल पांच अगस्त को पूरा होने जा रहा है। इसे देखते हुए राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Jammu and Kashmir: अनुच्छेद 370 के खात्मे का एक साल, श्रीनगर में दो दिनों तक लागू रहेगा कर्फ्यू 

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के खात्म का एक साल पूरा होने के मौके पर श्रीनगर में दो दिनों चार एवं पांच अगस्त के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। श्रीनगर के जिलाधिकारी इकबाल चौधरी ने अपने एक आदेश में कहा कि कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से लागू होगा और यह चार एवं पांच अगस्त तक प्रभावी रहेगा। इस आदेश में दावा किया गया है कि राज्य से अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन की योजना तैयार की गई है। 

Jammu and Kashmir: अनुच्छेद 370 के खात्मे का एक साल, श्रीनगर में दो दिनों तक लागू रहेगा कर्फ्यू 

भारत सरकार ने पांच अगस्त 2019 को अपने ऐतिहासिक फैसले में जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 एवं 35ए खत्म कर दिया। साथ ही उसने जम्मू-कश्मीर को विधानसभा से युक्त और लद्दाख को विधानसभा रहित केंद्रशासित प्रदेश बनाने की घोषणा की। जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि पाकिस्तान द्वारा समर्थिक एवं अलगाववादी समूह पांच अगस्त को 'काला दिवस' के रूप में मनाने की तैयारी में हैं। 

End of Feed