इस्लाम का तकाजा है, नबी की तरह दिल दिखाए, नूपुर शर्मा को दे देनी चाहिए माफी: जमात उलेमा ए हिंद 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 05:26 PM IST

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा पर मुस्लिम संगठन जमात उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना सुहैब कासमी ने कहा कि इस्लाम का तकाजा है कि उन्हें माफी दे देनी चाहिए, अगर नबी होते तो वह माफ कर देते जैसा कि उन्होंने पहले भी किया है।

google

दिल्ली: प्रोफेट मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर मुस्लिम संगठन जमात उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना सुहैब कासमी ने उनके माफी मांगने के बाद माफ कर देने की बात कही है। दिल्ली में इस मामले पर देशभर में हुई हिंसा के खिलाफ बोलते हुए मौलाना सुहैब कासमी ने कहा इस्लाम का तकाजा है कि उन्हें माफी दे देनी चाहिए, अगर नबी होते तो वह माफ कर देते जैसा कि उन्होंने पहले भी किया है। कासमी कहते हैं कि माफ करने के लिए बड़ा दिल होना चाहिए। इसके साथ ही इनका कहना है कि इस्लाम के बारे में जानकारी ना होने के कारण कई बार गैर जरूरी बयान दिए जाते हैं।

इस्लाम का तकाजा है, नबी की तरह दिल दिखाए, नूपुर शर्मा को दे देनी चाहिए माफी: जमात उलेमा ए हिंद 

ओवैसी और मदनी पर लगाया आरोप

जमात उलमा ए हिंद का यह मानना है कि असदुद्दीन ओवैसी और मोहम्मद मदनी जैसे लोग इस पूरे मामले में आम मुसलमान को भड़काने का काम कर रहे हैं। जिससे उनकी धार्मिक दुकान चलती रहे। सुहैब कासमी का आरोप है कि घटना के 15 दिन जिस तरीके से 10 जून को देशभर में एक ही पैटर्न पर हिंसा हुई। इससे साफ हैं कि इस मामले में साजिश के तहत जानबूझकर कर हिंसा फैलाई गई हैं।

End of Feed