साल 2019 : जाधव केस में पाक की हुई फजीहत, बालाकोट एयर स्ट्राइक से फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान

  • Updated Dec 30, 2019, 05:22 PM IST

India-Pakistan Relations in 2019: पिछले कुछ सालों की तरह 2019 में भी भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में कोई सुधार नहीं हुआ। कुछ घटनाओं की वजह से इस साल रिश्तों में गिरावट ज्यादा देखी गई।

साल 2019 : जाधव केस में पाक की हुई फजीहत, बालाकोट एयर स्ट्राइक से फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान

नई दिल्ली: साल दर साल भारत-पाकिस्तान के संबंधों में खटास बढ़ती जा रही है। साल 2019 में दोनों के रिश्तों में और ज्यादा गिरावट देखी गई। इस साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने दोनों देशों के रिश्तों को और पीछे ढकेल दिया। इस आतंकी हमले में सीआपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली।

साल 2019 : जाधव केस में पाक की हुई फजीहत, बालाकोट एयर स्ट्राइक से फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान

इसके बाद पूरे देश में गुस्सा चरम पुर पहुंच गया और भारत सरकार ने भी कहा कि आतंकियों और उन्हें पनाह देने वालों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

बालाकोट में एयर स्ट्राइक 
हमले के 12 दिन बाद ही 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर हमला किया। इस हमले के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट बढ़ गई और अगले दिन पाकिस्तानी वायु सेना ने भारत में इसी प्रकार की कोशिश की, जिसे भारत द्वारा नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान वायु सेना ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी लेकिन उसकी कोशिश विफल कर दी गई।

End of Feed