UP: मऊ में SP नेता राजीव राय के घर पर इनकम टैक्स की रेड, बाहर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2021, 10:31 AM IST

यूपी के मऊ में समाजवादी पार्टी नेता राजीव राय के घर पर इनकम टैक्स विभाग ने की छापेमारी की है। राय के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

google

मऊ: समाजवादी पार्टी के नेता और राष्ट्रीय महासचिव राजीव राय के घर पर आयकर विभाग (Income Tax)ने छापेमारी की है।  यह छापेमारी उनके घर मऊ में हुई है जहां घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि इनकम टैक्स की टीम यहां कुछ पूरी तलाशी अभियान के बाद ही निकलेगी। इसके अलावा आयकर विभाग कुछ अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर सकती है। 

UP: मऊ में SP नेता राजीव राय के घर पर इनकम टैक्स की रेड, बाहर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात

छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीवा राय ने कहा, 'यह इनकम टैक्स विभाग है। मेरी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि या काला धन नहीं है। मैं लोगों की मदद करता हूं और सरकार को यह पसंद नहीं आया। यह उसी का परिणाम है। आप कुछ भी करेंगे तो वीडियो बनाएंगे, एफआईआर कराएंगे, बेवजह केस लड़ेंगे। कोई फायदा नहीं है चलो प्रक्रिया पूरी करें।'

End of Feed