इमरान खान से छूट नहीं रहा 'कश्मीर राग', बोले 'हमें सबक सिखाने के लिए भारत ने उठाया यह कदम'

  • Updated Feb 5, 2020, 05:00 PM IST

Imran Khan on India : इमरान खान ने अपने संबोधन में कहा कि पांच अगस्त को मोदी ने एक बड़ी गलती की है। उन्होंने चुनाव में पाकिस्तान के खिलाफ प्रचार किया था और पाकिस्तान के नाम पर उन्हें एक बड़ी जीत मिली।

इमरान खान से छूट नहीं रहा 'कश्मीर राग', बोले 'हमें सबक सिखाने के लिए भारत ने उठाया यह कदम'

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपना 'कश्मीर राग' छोड़ नहीं पा रहे हैं। पांच अगस्त के बाद उन्होंने अपनी सभी रैलियों एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ प्रोपगैंडा फैलाने के लिए किया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटे पांच महीने से ज्यादा का समय बीत गया है और घाटी में जनजीवन पटरी पर लौट आया है लेकिन इमरान खान की घड़ी की सूई वहीं रुकी हुई है। वह इससे आगे बढ़कर सोच नहीं पा रहे हैं। इमरान ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अपना पुराना राग एक बार फिर अलापा है।  

इमरान खान से छूट नहीं रहा 'कश्मीर राग', बोले 'हमें सबक सिखाने के लिए भारत ने उठाया यह कदम'

जिओ टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अपने कब्जे वाले आजाद कश्मीर के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि मोदी ने पांच अगस्त को जो फैसला किया उससे कश्मीर आजाद होगा। पांच अगस्त से पहले कश्मीर में जो कुछ हो रहा था, उस तरफ दुनिया का ध्यान नहीं जा पा रहा था लेकिन अब दुनिया का ध्यान इस तरफ गया है।' उन्होंने कहा, 'कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना मोदी सरकार का एक 'घातक' कदम है। इस गलती को अब सुधारा नहीं जा सकता।'

'मोदी ने पाक के खिलाफ प्रचार किया'
इमरान ने अपने संबोधन में कहा, 'पांच अगस्त को मोदी ने एक बड़ी गलती की। उन्होंने लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान के खिलाफ प्रचार किया था और पाकिस्तान के नाम पर उन्हें एक बड़ी जीत मिली। इस जीत के बाद उन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाने और अपनी हिंदुत्व की विचारधारा थोपने के लिए इस तरह का कदम उठाया। सत्ता में आने के बाद मोदी ने आरएसएस की विचारधारा को आगे बढ़ाया है। आरएसएस की विचारधारा हिटलर एवं नाजी से प्रभावित है। पांच अगस्त से पहले आरएसएस की  विचारधारा छिपी हुई थी। पहली बार हमने आरएसएस की विचारधारा से संयुक्त राष्ट्र महासभा को अवगत कराया।' 

End of Feed