रूस-यूक्रेन युद्ध आगे बढ़ा तो संकट और गहरा होगा, भारत भी अछूता नहीं रहेगा, चंदौली में बोले राजनाथ सिंह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 11:46 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान चंदौली में देश की जनता से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहा तो दुनिया का अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। इसका असर भारत पर भी पड़ेगा।

google

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने चंदौली पहुंचे देश के रक्षा मंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहा तो यह और अधिक परेशानी का कारण बनेगा। अधिकांश देश रूस से तेल, गैस आयात करते हैं। अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। अगर उनकी अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है, तो पूरी दुनिया को कीमत चुकानी पड़ेगी और भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा। 

रूस-यूक्रेन युद्ध आगे बढ़ा तो संकट और गहरा होगा, भारत भी अछूता नहीं रहेगा, चंदौली में बोले राजनाथ सिंह
Photo Credit: ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अगर यूक्रेन और रूस की अर्थव्यवस्थाएं मौजूदा तनाव से प्रभावित होती हैं तो इसकी कीमत पूरी दुनिया को चुकानी पड़ेगी। राज्य में 7वें चरण के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के चंदौली में में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, सिंह ने कहा कि अधिकांश देश रूस से तेल और गैस का आयात करते हैं, जिसने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था।

End of Feed