Maharashtra: कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर झलका पंकजा मुंडे का दर्द, बोलीं- शायद मुझमें पर्याप्त योग्यता नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 07:50 AM IST

Pankaja Munde News: भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के हालिया विस्तार के दौरान उन्हें कैबिनेट में स्थान नहीं मिलने पर कहा कि शायद उनमें इसके लिए ‘‘पर्याप्त योग्यता’’ नहीं है।

google

Pankaja Munde News: महाराष्ट्र में एक लंबी जद्दोजेहद के बाद आखिरकार कैबिनेट का गठन हो गया है। नई कैबिनेट में बीजेपी और शिवसेना कोटे (शिंदे गुट) से 9- 9 विधायकों को जगह मिली है। नए मंत्रिमंडल में पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को जगह नहीं मिली है। कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर पंकजा मुंडे का दर्द भी छलका है। इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो पंकजा मुंडे ने कहा शायद मुझमें पर्याप्त योग्यता नहीं है जिस वजह से मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला।

Maharashtra: कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर झलका पंकजा मुंडे का दर्द, बोलीं- शायद मुझमें पर्याप्त योग्यता नहीं

मुझमें शायद योग्यता नहीं- मुंडे

दरअसल महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में विस्तार के तहत पिछले हफ्ते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े के नौ मंत्रियों और उनके भाजपा सहयोगियों के नौ नेताओं ने शपथ ग्रहण की थी। इस मंत्रिमंडल में कोई भी महिला सदस्य नहीं है जिस वजह से शिंदे सरकार की खूब आलोचना भी हो रही है। मीडिया ने जब पंकजा से सवाल किया कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है तो पंकजा ने कहा, 'शामिल किए जाने के लिए मुझमें शायद पर्याप्त योग्यता नहीं है। उनके अनुसार जो योग्य होगा, उसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इस पर मेरा कोई रुख नहीं है। मैं अपने सम्मान को बनाए रखते हुए राजनीति करने की कोशिश करती हूं।'

End of Feed