संकेत थे...नहीं बोलूंगा केंद्र के खिलाफ तो बना दिया जाऊंगा VP- सत्यपाल मलिक का दावा; राहुल गांधी की यूं की तारीफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 07:24 AM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर वह बोले, ‘‘क्‍या संदेश जाएगा...मुझे नहीं पता। यह तो जनता बताएगी कि क्‍या संदेश गया, पर मुझे यह लगा कि ठीक काम कर रहे हैं।’’

google

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बड़ा दावा किया है। कहा कि उन्‍हें संकेत दिया गया था कि अगर वह केंद्र सरकार के खिलाफ बोलना बंद कर दें तो उन्हें उपराष्‍ट्रपति बना दिया जाएगा। शनिवार (10 सितंबर, 2022) को राजस्थान के झुंझुनू शहर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी की तारीफ भी की। बोले कि वह ठीक काम कर रहे हैं।

संकेत थे...नहीं बोलूंगा केंद्र के खिलाफ तो बना दिया जाऊंगा VP- सत्यपाल मलिक का दावा; राहुल गांधी की यूं की तारीफ
Photo Credit: BCCL

धनखड़ 'डिजर्विंग' कैंडिडेट थे- मलिक
मलिक के मुताबिक, "मेरा कहना इसमें ठीक नहीं...पर मुझे इशारे थे (पहले से) कि आप नहीं बोलोगो तो आपको (उपराष्‍ट्रपति) बना देंगे लेकिन मैं यह नहीं कर सकता। मैं जो महसूस करता हूं वह जरूर बोलता हूं।’’ यही नहीं, जगदीप धनखड़ को उपराष्‍ट्रपति बनाए जाने पर मलिक ने बताया कि वह (धनखड़) ‘‘डिजर्विंग उम्मीदवार थे। बनाने ही चाहिए थे।’’ 

"ठीक काम कर रहे हैं राहुल"
राहुल और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पूछे जाने पर मलिक ने कहा, ‘‘वह अपनी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। यह अच्‍छी बात हैं। नौजवान आदमी हैं। पैदल तो चल रहे हैं। अब तो नेता यह सब काम तो करते ही नहीं हैं।’’ आगे यात्रा के संदेश के बारे में उन्‍होंने राय जाहिर करते हुए कहा, ‘‘क्‍या संदेश जाएगा...मुझे नहीं पता। यह तो जनता बताएगी कि क्‍या संदेश गया लेकिन मुझे यह लगा कि ठीक काम कर रहे हैं।’’

End of Feed