जल्द सरेंडर कर सकते हैं परमबीर सिंह, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर ने कहा- अभी चंडीगढ़ में हूं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2021, 09:06 PM IST

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने TIMES NOW नवभारत से बात की है। उन्होंने कहा कि मैं इस वक्त चंडीगढ़ में हूं और जल्द सरेंडर करूंगा। परमबीर ने कुछ देर के लिए अपना फोन ऑन किया था।

google

नई दिल्ली: टाइम्स नाउ के साथ फोन पर विशेष बातचीत में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि मैं इस समय चंडीगढ़ में हूं। मैं जांच में शामिल होऊंगा। मैं जल्द ही मुंबई आऊंगा। सिंह का फोन भूमिगत होने के सात महीने बाद थोड़े समय के लिए फिर से चालू हुआ था। उनके खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों और उन्हें जारी कई समन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे जो कुछ भी कहना है, मैं अदालत को सूचित करूंगा। मैं जल्द ही मुंबई में जांच में शामिल होऊंगा।

जल्द सरेंडर कर सकते हैं परमबीर सिंह, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर ने कहा- अभी चंडीगढ़ में हूं

यह तब हुआ है जब सुप्रीम कोर्ट ने सिंह को महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके खिलाफ शुरू की गई जांच के सिलसिले में गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की। उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि वह भारत में हैं और फरार नहीं हैं, लेकिन मुंबई पुलिस से खतरे की आशंका है। परमबीर सिंह द्वारा शीर्ष अदालत के समक्ष दायर एक याचिका में उन्होंने अपने और डीजीपी संजय पांडे के बीच बातचीत के टेप को शामिल किया, जिसमें कथित तौर पर पांडे ने उन्हें अनिल देशमुख के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए कहा था। 

End of Feed