MP: मुरैना में उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित, VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2021, 05:14 PM IST

मुरैना में दुर्ग-उधमपुर ट्रेन में आग लग गई। ट्रेन वैष्णो देवी से आ रही थी। धौलपुर मुरैना के बीच ये आग लगी। जनहानि के नुकसान की खबर नहीं है।

google

Morena Train Fire: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लग गई। मुरैना के हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रेलगाड़ी के डिब्बों में ये आग लगी। पुलिस प्रशासन सहित दमकल मौके पर पहुंची। जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना पर पर रेल मंडल के अधिकारी रवाना हो गए हैं।

MP: मुरैना में उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित, VIDEO

दुर्ग एक्सप्रेस झांसी की ओर जा रही थी और हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास थी, तभी दो डिब्बों में आग लग गई और तेजी से फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो डिब्बे पूरी तरह जलकर खाक हो गए जबकि दो में अभी भी आग लगी हुई है। आग करीब 4 बजे लगी। सभी यात्रियों को उतार दिया गया। जिन डिब्बों में आग लगी थी, वे वातानुकूलित थे। दो डिब्बों में लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं। मुरैना और धौलपुर से कई दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। 

End of Feed