EXCLUSIVE: घोड़े पर बैठकर इंटरव्यू देने आए योग गुरु रामदेव, हेल्थ-वेल्थ, कश्मीर फाइल्स, राजनीति पर बेबाकी से दिए जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2022, 11:50 PM IST

देश और दुनिया को हेल्थ की टिप्स देने वाले योग गुरु बाबा रामदेव अब हेल्थ के साथ-साथ वेल्थ बढ़ाने का टिप्स दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत ने उनसे खास बातचीत की। उन्होंने योग-उद्योग, कश्मीर फाइल्स और वर्तमान राजनीति पर पूछे गए सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। 

google

योग गुरु बाबा रामदेव घोड़े पर बैठकर इंटरव्यू देने पहुंचे और योग-उद्योग, हेल्थ और वेल्थ, फिल्म कश्मीर फाइल्स, राहुल, सोनिया, ममता, क्षेत्रीय पार्टियों और 2024 में किसकी सरकार बनेगी? इन सवालों के साथ टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने योग गुरु रामदेव से खास बातचीत की। उन्होंने सारे सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। हेल्थ और वेल्थ दोनों के गुरु बनने वाले रामदेव ने कहा कि देश को हेल्थ के साथ वेल्थ भी देंगे। योगी करेंगे तो 18 घंटे काम कर सकेंगे। एक तरफ योग है तो दूसरी तरफ उद्योग है।

EXCLUSIVE: घोड़े पर बैठकर इंटरव्यू देने आए योग गुरु रामदेव, हेल्थ-वेल्थ, कश्मीर फाइल्स, राजनीति पर बेबाकी से दिए जवाब

उन्होंने कहा कि रुचि सोया को आईपीओ आने वाला है। रूचि सोया को नंबर वन ब्रांड बनाने का संकल्प लिया है। शेयर बाजार में इतिहास रचने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। रूचि सोया का प्रोफिट 3 से 4 गुना बढ़ा दिया है। पतंजलि का फूड प्रोफोलियो रूचि सोया में डालेंगे। भारत को आर्थिक और आध्यात्मिक शक्ति बनाने का संकल्प लिया है। मैं ग्राउंड पर रहने वाला आदमी है। हमारे पास 500 के करीब साइंटिस्ट है। शेयर मार्केट में पहली बार कोई संन्यासी उतर रहा है। 65 प्रतिशत फूड ऑयल हम आयात करते हैं। हमारे पास करीब 1 हजार प्रोडक्ट हैं। रूचि सोया का टर्नओवर डबल कर दिया। हम रिसर्च, सेल्स मार्केटिंग खुद करते हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि इस देश को खाद्य तेल में आत्‍मन‍िर्भर बनाना है, हर व्‍यक्‍त‍ि को आत्‍मन‍िर्भर बनाना है, ताक‍ि वो सम्‍मान से जी सके।

End of Feed