Marital Rape Case: सेक्शन 375 के अपवाद 2 पर दिल्ली हाईकोर्ट की बेंच में मतभेद,सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 02:38 PM IST

दिल्ली हाईकोर्ट वैवाहिक बलात्कार को आपराधिक घोषित करने के संदर्भ में जजों की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी है।

google

दिल्ली हाईकोर्ट वैवाहिक बलात्कार को आपराधिक घोषित करने के संदर्भ में बेंच में ही मतभेद सामने आ गया। पीठ ने याचिकाकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट में मामले को ले जाने के लिए कहा है। दिल्ली उच्च न्यायालय जो वैवाहिक बलात्कार को आपराधिक बनाने की मांग वाली याचिकाओं के एक बेंच की सुनवाई कर रहा है। याचिकाएं भारतीय दंड संहिता के तहत बलात्कार कानून के अपवाद को चुनौती दे रही हैं। आईपीसी की धारा 375 (बलात्कार) के अपवाद 2 में एक पुरुष द्वारा अपनी पत्नी जिसकी उम्र 15 वर्ष से कम नहीं है उसके साथ जबरदस्ती संभोग को बलात्कार के रूप में नहीं माना जाता है। अगर आसान तरह से समझें तो धारा 375 का अपवाद 2 वैवाहिक बलात्कार को अपराध की श्रेणी से बाहर करता है और यह आदेश देता है कि विवाह में एक पुरुष द्वारा अपनी पत्नी के साथ जबरन यौन संबंध बनाना बलात्कार नहीं है।

Marital Rape Case: सेक्शन 375 के अपवाद 2 पर दिल्ली हाईकोर्ट की बेंच में मतभेद,सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले की खास बात

  1. दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया बंटवारा फैसला
  2. छूट या अपवाद 2 असंवैधानिक है।
  3. धारा 375 आईपीसी के तहत अपवाद 2 रखा, जो पति को पत्नी के साथ जबरन यौन संबंध के लिए बलात्कार के अपराध से छूट देता है, असंवैधानिक
  4. जस्टिस शकधर का कहना है कि छूट 2 को खत्म कर दिया गया है।
  5. जस्टिस हरि शंकर जस्टिस शकधर की राय से असहमत
  6. याचिकाकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट जाने की अनुमति
End of Feed