महंगाई के बीच और ढीली होगी जेबः आटा-पनीर और दही जैसे आइटम्स पर देना होगा 5% GST, देखें- पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 01:16 PM IST

18 जुलाई, 2022 से जो चीजें महंगी होंगी, उनमें लस्सी, छाछ, प्राकृतिक शहद, गुड़, चावल, गेहूं, ओट्स, टेंडर कोकोनट वॉटर भी शामिल है।

google

महंगाई की मार के बीच वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) आपकी जेब और ढीली करेगा। सोमवार (18 जुलाई, 2022) से जीएसटी काउंसिल के फैसले अमल में आ जाएंगे, जिसके बाद आपको बढ़ी हुई संशोधित दरों पर कुछ चीजों का भुगतान करना होगा। 

महंगाई के बीच और ढीली होगी जेबः आटा-पनीर और दही जैसे आइटम्स पर देना होगा 5% GST, देखें- पूरी लिस्ट
Photo Credit: BCCL

दरअसल, पहले से पैक किए हुए और लेबल वाले खाने-पीने के कई आइटम्स पर ग्राहकों को अब पांच फीसदी जीएसटी देना होगा। ऐसी चीजों में आटा, पनीर और दही शामिल हैं। यही नहीं, 5000 रुपए से अधिक किराए वाले हॉस्पिटल के कमरों पर भी इसी दर से जीएसटी वसूला जाएगा।    

कौन-कौन सी घरेलू चीजें होंगी महंगी?
18 जुलाई, 2022 से जिन चीजों के दाम बढ़ेंगे, उनमें- दही, लस्सी, छाछ, पनीर, सभी प्रकार का गुड़, प्राकृतिक शहद, खांडसारी शक्कर, मुरी, चूड़ा, खोई, मुर्की, चावल, गेहूं, राय, बार्ले, ओट्स, गेहूं और मेस्लिन का आटा शामिल हैं। इन सभी पर पांच फीसदी जीएसटी चुकाना होगा। 

End of Feed