Presidentail Elections: 'बुरे दर्शन' वाले बयान पर BJP ने कांग्रेस को घेरा, मुर्मू के बारे में ये क्या बोल गए अजय कुमार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 10:46 AM IST

Presidentail Elections 2022 : कांग्रेस नेता अजय कुमार के इस बयान पर भाजपा के आईटी सेल के प्रवक्ता अमित मालवीय ने भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए ने आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

google

Presidentail Elections 2022 : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता अजय कुमार ने विवादित बयान दिया है। कुमार ने बुधवार को कहा कि मुर्मू अच्छी उम्मीदवार हैं लेकिन वह आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं, वह 'बुरे दर्शन' की नुमाइंदगी करती हैं। उन्हें आदिवासी समाज की प्रतीक बताने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। उसने अजय कुमार के बयान को मुर्मू एवं आदिवासी समुदाय का अपमान करने वाला बताया है। 

Presidentail Elections: 'बुरे दर्शन' वाले बयान पर BJP ने कांग्रेस को घेरा, मुर्मू के बारे में ये क्या बोल गए अजय कुमार

भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने किया पलटवार
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार करते हुए कहा कि मुर्मू अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत इस जगह तक पहुंची हैं। पूनावाला ने पूछा कि अजय कुमार किस तरह की 'इविल फिलॉसफी' की बात कर रहे हैं? भाजपा प्रवक्ता ने अपने ट्वीट में कहा कि 'कांग्रेस पार्टी ने सभी हदें पार कर दी हैं, ये पूरे आदिवासी समाज, SC समाज का अपमान है। यह वही मानसिकता है जिसने आंबेडकर जी को दो बार चुनाव हराया, कई सालों तक उन्हें भारत रत्न नहीं दिया।'

End of Feed