अपने गाल की तुलना सड़क से करने पर हेमा मालिनी बोलीं- लालू जी के बाद तो एक ट्रेंड ही शुरू हो गया 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 12:35 PM IST

Hema Malini News : हेमा मालिनी के गाल की इस तुलना पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि इस तरह की तुलना पहले भी हो चुकी है। यह हेमा जी के लिए सम्मान की बात है। इसमें कोई नकारात्मकता नहीं देखनी चाहिए।

google

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटील ने भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी के गाल की तुलना सड़कों से की है। पाटील ने शनिवार को जलगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि जो लोग विकास देखना चाहते हैं, वे उनके विधानसभा की सड़कों को देख सकते हैं, यहां की सड़कें हेमा मालिनी के गाल की तरह चिकनी हैं। हालांकि, इस बयान पर जब विवाद होना शुरू हुआ तो मंत्री ने माफी मांग ली। पाटील महाराष्ट्र सरकार में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हैं। मंत्री के इस बयान पर राज्य महिला आयोग ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। 

अपने गाल की तुलना सड़क से करने पर हेमा मालिनी बोलीं- लालू जी के बाद तो एक ट्रेंड ही शुरू हो गया 
Photo Credit: PTI

सरकार के मंत्री इस तरह की बात करें तो ठीक नहीं-हेमा

वहीं, पाटील के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, 'सड़कों से मेरे गालों की तुलना पहली बार लालू जी ने की। इसके बाद से चलन शुरू हो गया। इसके बाद कई लोगों ने मेरे गालों की तुलना सड़कों से की हैं लेकिन कुल मिलाकर इस तरह की तुलना ठीक नहीं। आम नागरिक यदि इस तरह की बातें करते हैं तो समझा जा सकता है लेकिन सरकार के मंत्री यदि ऐसी बातें कहेंगे तो उसे ठीक नहीं माना जाएगा।'   

Maharastra: महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से की, खड़ा हुआ विवाद

End of Feed