केंद्र ने यूरोप की यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से किया इनकार, पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 11:11 PM IST

Punjab Minister Aman Arora: मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा किराजनीतिक कारणों से मेरी यात्रा रोकी गई, केंद्र नहीं चाहता कि दिल्ली और पंजाब सरकारें प्रदूषण की समस्या का समाधान करें। साथ ही कहा कि पराली जलाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पंजाब सरकार की कमियों को उजागर करती है, लेकिन उस जगह पर जाने की अनुमति नहीं देती जहां समाधान मिल सकता है। 

google

Punjab Minister Aman Arora: पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र ने उन्हें यूरोप की यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया, जहां उन्हें स्टडी टूर पर जाना था। मंत्री अमन अरोड़ा ने केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि ये कदम बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की 'संकीर्ण मानसिकता' को दिखाता है। मंत्री अमन अरोड़ा को शनिवार को एक सप्ताह की यात्रा पर जाना था।

केंद्र ने यूरोप की यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से किया इनकार, पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा का दावा
Photo Credit: Twitter

यूरोप की यात्रा के लिए केंद्र ने नहीं दी राजनीतिक मंजूरी- मंत्री अमन अरोड़ा 

End of Feed