लीजिए...ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन के घर पर भारत में हो गया अवैध कब्जा, पिता खोजने निकले पुश्तैनी मकान तो हुआ खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 12:13 PM IST

Suella Braverman Goa House: ब्रिटेन की नई गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन के पिता जब गोवा में अपनी पुश्तैनी संपत्ति को खोजने निकले तो पता चला कि उनके मकान पर तो किसी ने कब्जा कर लिया है।

google

Suella Braverman Goa House: ब्रिटेन की नई गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन भारतीय मूल की हैं। उनकी माता जहां एक तमिल हिंदू परिवार से संबंध रखती थीं तो वहीं उनके पिता गोवा के रहने वाले थे। मां एक नर्स थीं जो पहले इंडिया से मॉरीशस गईं और फिर ब्रिटेन, वहीं पिता गोवा से केन्या गए और फिर ब्रिटेन। इसी बीच दोनों की मुलाकात हुई, प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली।

लीजिए...ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन के घर पर भारत में हो गया अवैध कब्जा, पिता खोजने निकले पुश्तैनी मकान तो हुआ खुलासा
Photo Credit: Facebook

क्या है पूरा मामला

सुएला ब्रेवरमैन के पिता गोवा से थे। वहां उनकी पैतृक संपत्ति थी, जो उन्होंने वैसे ही छोड़ दी थी। इसके बाद जब वो ब्रिटेन में सेटल हो गए तो एक दिन उन्हें इस संपत्ति का ख्याल आया। उन्होंने इसका पता करवाया तो पता चला कि उनकी संपत्ति पर तो किसी ने अवैध कब्जा कर रखा है। मिली जानकारी के अनुसार, पणजी से 17 किमी उत्तर में असगाओ में लगभग 13,900 वर्गमीटर की दो संपत्तियों को "धोखाधड़ी से हड़प लिया गया" है।

End of Feed