Karauli news: करौली सीमा पर बीजेपी कार्यकर्ता उग्र, हिरासत में लिए गए तेजस्वी सूर्या और सतीश पूनिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 02:37 PM IST

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करौली निश्चित तौर पर जाकर रहेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

google

करोली हिंसा में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की अगुवाई में करौली की सीमा पर पहुंचे। लेकिन अब वो राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और स्थानीय सांसद के साथ हिरासत में हैं। कई महिला कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। बता दें करौली सीमा पर जब राजस्थान पुलिस ने जब रोका तो बहस हुई और तेजस्वी सूर्या की अगुवाई में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए थे।करौली बार्डर पर पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है। बॉर्डर पर करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात हैं और लोगों को तलाशी ली जा रही है। सूर्या के नेतृत्व में भाजपा का यह शिष्टमंडल करौली जाने पर अड़ा हुआ है। 

Karauli news: करौली सीमा पर बीजेपी कार्यकर्ता उग्र, हिरासत में लिए गए तेजस्वी सूर्या और सतीश पूनिया

करौली जाने की अनुमति दे राजस्थान पुलिस
पुलिस की इस कार्रवाई पर तेजस्वी सूर्या ने कहा कि  हमारी मांग है कि गहलोत सरकार भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को करौली जाने की अनुमति दे।पुलिस हमें 40 किलोमीटर पहले रोकने का प्रयास कर रही है। मैं सीएम गहलोत सरकार को चुनौती दे रहा हूं कि वे हमें रोककर दिखाएं। यह तानाशाही सरकार है। करौली जाना हमारा संवैधानिक अधिकार है लेकिन राज्य सरकार हमारे हक को छीन रही है। युवा मोर्चा ने तय किया है कि वह किसी भी कीमत पर करौली जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जंगलराज है।

End of Feed