'द्रौपदी राष्ट्रपति, तो कौरव और पांडव कौन?' रामगोपाल वर्मा के ट्वीट से भड़की बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 08:25 AM IST

भाजपा नेता गुडूर नारायण रेड्डी ने पुलिस से एससी/एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत रामगोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने का अनुरोध किया और कड़ा एक्शन लेने की मांग की।

google

हैदराबाद: एक भाजपा नेता ने बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ विवादास्पद ट्वीट किया है जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।  भाजपा नेता गुडूर नारायण रेड्डी और टी. नंदेश्वर गौड़ ने वर्मा के खिलाफ हैदराबाद के एबिड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं विवाद बढ़ने पर रामगोपाल वर्मा ने अपने बयान पर सफाई दी है। 

'द्रौपदी राष्ट्रपति, तो कौरव और पांडव कौन?' रामगोपाल वर्मा के ट्वीट से भड़की बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत

क्या कहा था रामगोपाल वर्मा ने 

दरअसल रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं?' इस विवादास्पद ट्वीट के बाद हंगामा खड़ा हो गया। तेलंगाना भाजपा नेता गुडूर नारायण रेड्डी ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ आबिद रोड पुलिस स्टेशन में एससी और एसटी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। रेड्डी ने कहा, 'यह ट्वीट एससी और एसटी लोगों का अपमान करने के समान है। यहां, वह द्रौपदी को राष्ट्रपति कहते हैं। अगर उन्होंने केवल द्रौपदी, पांडवों और कौरवों का उल्लेख किया होता, तो हमें कोई आपत्ति नहीं होती। हम लोग राम गोपाल वर्मा की इस टिप्पणी से आहत हुए हैं।'

End of Feed