तेजस्वी यादव बोले- प्रधानमंत्री पद के लिए ‘मजबूत उम्मीदवार’ हो सकते हैं नीतीश कुमार, ‘जंगल राज’ का आरोप बेकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 03:21 PM IST

Tejashwi Yadav on Nitish Kumar: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा और अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पीएम पद के लिए मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं।

google

Tejashwi Yadav on Nitish Kumar: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर विपक्ष नीतीश कुमार के नाम पर विचार करता है तो वह 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए ‘मजबूत उम्मीदवार’ हो सकते हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार विपक्षी एकता के लिए अच्छा संकेत है, यह दिखाता है कि अधिकतर दल देश के समक्ष खड़ी बड़ी चुनौती को पहचानते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों, अन्य प्रगतिशील राजनीतिक समूहों को संकीर्ण लाभ, हानि से परे देखना होगा और गणतंत्र को बचाना होगा। तेजस्वी ने भाजपा के ‘जंगल राज’ के आरोप को बेकार और बेमानी बताया।

तेजस्वी यादव बोले- प्रधानमंत्री पद के लिए ‘मजबूत उम्मीदवार’ हो सकते हैं नीतीश कुमार, ‘जंगल राज’ का आरोप बेकार
Photo Credit: BCCL

नेताओं की बयानबाजी

End of Feed