असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा आरोप, तेलंगाना में दंगा कराना चाहती है बीजेपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 02:57 PM IST

एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि बीजेपी नहीं चाहती है कि तेलंगाना में अमनचैन कायम रहे। बीजेपी के नेता जानबूझकर प्रदेश का माहौल खराब करने में जुटे हुए हैं।

google

पैगंबर मोहम्द पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में बीजेपी विधायक राजा सिंह हिरासत में हैं। इन सबके बीच एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर जमकर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक बीजेपी जानबूझकर प्रदेश में दंगा भड़काने के फिराक में है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है। हैदराबाद का माहौल शांत रहा है। लेकिन बीजेपी सुनियोजित तरीके से सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने में जुट गई है। इस तरह की कोशिशों को नाकाम करने के लिए अमनपसंद लोगों को आगे आना होगा।

ओवैसी ने क्या कहा

असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा आरोप, तेलंगाना में दंगा कराना चाहती है बीजेपी
  • तेलंगाना में बीजेपी अमन नहीं चाहती
  • पैगंबर के खिलाफ बीजेपी बयान दिलवा रही है
  • बीजेपी नेता जानबूझकर पैगंबर का अपमान कर रहे हैं।
  • बीजेपी एक समुदाय से नफरत क्यों करती है
  • देश का माहौल बीजेपी खराब करना चाहती है
  • बीजेपी तेलंगाना में दंगा कराना चाहती है।
  • तेलंगाना में अमन चैन बीजेपी को पसंद नहीं
End of Feed