दिसंबर में मिलेगा आर्मी को पहला अग्निवीर, एयर फोर्स में 24 जून से भर्ती अभियान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 02:01 PM IST

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ विरोध के बीच फौज और वायुसेना ने बड़ी जानकारी दी है।

google

अग्निपथ स्कीम के विरोध में बिहार, यूपी और हरियाणा में प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं। विरोध के बीच गुरुवार को भारत सरकार ने उपरी आयु सीमा 23 साल करने का फैसला कियाय़ इस संबंध में आर्मी चीफ ने बताया है कि सरकार के निर्देशानुसार अग्निपथ योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 की भर्ती के लिए प्रवेश आयु को बढ़ाकर 23 वर्ष करने की एक बार की रियायत दी जा रही है।"भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। अगले 2 दिनों के भीतर, http://joinindianarmy.nic.in पर अधिसूचना जारी की जाएगी। उसके बाद हमारे सेना भर्ती संगठन पंजीकरण और रैली का विस्तृत कार्यक्रम घोषित करेंगे..."

दिसंबर में मिलेगा आर्मी को पहला अग्निवीर, एयर फोर्स में 24 जून से भर्ती अभियान

यह निर्णय उन सभी तेजस्वी, देशभक्त युवकों को  एक अवसर प्रदान करेगा जो, कोरोना की महामारी के बावजूद भी भर्ती रैलीयों में सम्मिलित होने  की तैयारी कर रहे थे, जो covid की प्रतिबंधियों के कारण पिछले दो वर्षों में नही की जा सकी।भर्ती प्रक्रिया के कार्यक्रम की जल्दी ही घोषणा की जाएगी। मैं युवाओं का आह्वाहन करता हूँ कि  भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के इस अवसर में सम्मिलित हों।

End of Feed