आर्मी चीफ बनने के बाद पहली बार बोले जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, कहा- 370 खत्म होने से आतंकवाद में आई कमी [VIDEO]

  • Updated Dec 31, 2019, 05:56 PM IST

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने आर्मी चीफ का पदभार संभालने के बाद पहली बार आतंकवाद, अनुच्छेद 370 समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

आर्मी चीफ बनने के बाद पहली बार बोले जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, कहा- 370 खत्म होने से आतंकवाद में आई कमी [VIDEO]

नई दिल्ली: नवनियुक्त सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को कहा कि सीडीएस के पद के सृजन से तीनों सेना (थल-नव-जल) के बीच अधिक पारदर्शिता और तालमेल आएगा। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नरवाने ने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने से घाटी में आतंकवादी-संबंधी घटनाओं में कमी आई है। यह रेखांकित करते हुए कि पाकिस्तान आतंकवाद का उपयोग स्टेट पॉलिसी के एक टूल के रूप में कर रहा है, नरवणे ने कहा कि यह लंबे समय तक नहीं चल सकता है। नरवणे ने कहा कि वे सफल नहीं होंगे। सीजफायर उल्लंघन हुए हैं। एलओसी के पार लॉन्चिंग पैड्स में आतंकवादी इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हम किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

आर्मी चीफ बनने के बाद पहली बार बोले जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, कहा- 370 खत्म होने से आतंकवाद में आई कमी [VIDEO]

नरवणे ने कहा कि आतंकवाद दुनिया भर में एक समस्या है, भारत लंबे समय से आतंकवाद को झेल रहा है। लेकिन अब आतंकवाद से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है और कई देश महसूस कर रहे हैं कि यह एक खतरा क्या है। उन्होंने आगे कहा कि सेना में अपने अनुभव से विशेष रूप से कार्यकाल के अंतिम वर्षो में मैं न केवल ट्रेनिंग पार्ट बल्कि ऑपरेशनल पार्ट का भी अच्छा आइडिया हासिल करने में सक्षम रहा हूं। इसलिए, मुझे लगता है कि उच्च मानकों को बनाए रखना जारी रखना सबसे महत्वपूर्ण है। 

End of Feed