आंध्र प्रदेश: कुरनूल के अलूर में हिंसक झड़प, दोनों तरफ से हुआ पथराव, 15 घायल, 20 हिरासत में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 11:50 AM IST

Andhra Pradesh violence: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के अलूर में दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई और दोनों ओर से पथराव किया गया। घटना में 15 लोग घायल हो गए। 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

google

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के अलूर में कल दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई और दोनों ओर से पथराव किया गया। घटना में 15 लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर पुलिस की तैनाती की गई हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। 

आंध्र प्रदेश: कुरनूल के अलूर में हिंसक झड़प, दोनों तरफ से हुआ पथराव, 15 घायल, 20 हिरासत में

हनुमान जयंती के मौके पर निकले जुलूस के दौरान दो समुदायों के सदस्यों द्वारा पथराव की घटना पर कुरनूल एसपी ने कहा कि 15 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वीडियो के आधार पर 20 लोगों को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। स्थिति शांतिपूर्ण है; पर्याप्त नागरिक और सशस्त्र बल तैनात हैं। 

End of Feed