47 साल पहले कांग्रेस ने क्या किया था खुद याद करे, गृहमंत्री अमित शाह ने साधा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 09:39 AM IST

आज से 4 साल पहले देश में आपातकाल को अमल में लाया गया था। इस खास मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी पर ज्ञान दे रही कांग्रेस को इन शब्दों के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए।

google

25 जून 1975 की अर्द्ध रात्रि में देश में आपातकाल की घोषणा की गई थी। इस संबंध में तत्कालीन राष्ट्रपति फकरुद्दीन अली अहमद ने ऐलान किया है। इमरजेंसी से लेकर अब तक 47 साल बीत चुके हैं। कांग्रेस सरकार के उस फैसले को विपक्ष काले दिन के रूप में याद करता है। संविधान को जब लिखा जा रहा था तो सबसे अधिक चर्चा आपातकालीन अनुच्छेद को हुई और उम्मीद की गई कि भारत में कोई शासक दल शायद ही इसका उपयोग करे। लेकिन संविधान लागू होने के ढ़ाई दशक बाद ही इंदिरा गांधी ने आपातकाल की धाराओं को अमल में ला दिया। उन्हें डर था कि विदेशी ताकतों के इशारों  पर सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। आपातकाल की 47वीं एनिवर्सरी पर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। 

47 साल पहले कांग्रेस ने क्या किया था खुद याद करे, गृहमंत्री अमित शाह ने साधा निशाना

'कांग्रेस ने संवैधानिक अधिकारों को छीना'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर चौतरफा हमला किया, जिसे 47 साल पहले इंदिरा गांधी शासन के तहत घोषित किया गया था।“इस दिन 1975 में, कांग्रेस ने सत्ता के लिए हर भारत के संवैधानिक अधिकार छीन लिए और आपातकाल लगाया। क्रूरता के मामले में कांग्रेस शासन ने विदेशी शासन को भी पीछे छोड़ दिया। मैं देशभक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने लोकतंत्र को फिर से स्थापित करने और तानाशाही मानसिकता को हराने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।


End of Feed