Amit Shah Exclusive Interview: गुजरात दंगे की बड़ी वजह गोधरा में ट्रेन का जलना था, किसी को कुछ भी समझ में नहीं आया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 11:03 AM IST

गुजरात दंगा मामले में जाकिया जाफरी की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया और कुछ खास टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि मामले को सनसनीखेज बनाया गया। इसके साथ ही तीस्ता सीतलवाड़ की भूमिका पर भी सवाल उठाए। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की एसआईटी की क्लीन चिट पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी।

google

साल 2002 का था, तारीख 27 और 28 फरवरी की थी। 27 फरवरी को गोधरा कांड से देश दहल गया और उसके बाद 28 फरवरी को अहमदाबाद की गुलबर्गा सोसाइटी में कुल 68 लोग मारे गए जिसमें कांग्रेस के सांसद रहे एहसान जाफरी थे। इन दोनों घटना के बाद गुजरात दंगों की चपेट में आ गया। जिस समय गुजरात दंगों के दौर से गुजर रहा था उस वक्त सीएम नरेंद्र मोदी थे। नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा कि उन्होंने जिम्मेदारी सही से नहीं निभाई। इस मामले में सियासत जमकर हुई, अदालत की दहलीज तक केस गया। नरेंद्र मोदी के खिलाफ एसआईटी जांच हुई, क्लीन चिट मिली। लेकिन इस क्लीन चिट पर सवाल उठाया जाता रहा। गुलबर्गा कांड में मारे गए अहसान जाफरी की बेवा जाकिया जाफरी ने अदालत के हर दरवाजे को खटखटाया और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची। हालांकि उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2002 से लेकर आज तक जिन राजनीतिक आरोपों का समाना पीएम नरेंद्र मोदी को करना पड़ा उसके बारे में गृहमंत्री अमित शाह ने खुलकर बातचीत की। 

Amit Shah Exclusive Interview: गुजरात दंगे की बड़ी वजह गोधरा में ट्रेन का जलना था, किसी को कुछ भी समझ में नहीं आया

अमित शाह की खास बातें
सुप्रीम कोर्ट ने पूरे आरोपों को खारिज किया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ है कि आरोप राजनीतिक है। देश का एक बड़ा नेता पिछले 18-19 साल से चुपचाप आरोपों को सुनता रहा। विषपान किया तो निश्चित तौर पर फैसला सुकुन भरा होगा। इस तरह के ट्रायल का सामना कोई मजबूत व्यक्ति ही कर सकता है। मोदी जी न्यायिक प्रक्रिया के दौरान कुछ नहीं कहा चुपचाप सभी आरोपों को सहते रहे। एक शख्स के खिलाफ लगातार निंदा भरी बात कही जाती रही हो,एक मशीनरी बदनाम करने के लिए जुटी हुई वैसी सूरत में कुछ ना बोलना बड़ी बात है। वो शख्स न्यायिक फैसले का इंतजार करता रहा। 

End of Feed