अखिलेश यादव बोले- मुख्यमंत्री योगी लैपटॉप नहीं चला सकते, मैंने सुना है कि फोन चलाना भी नहीं जानते

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2021, 04:43 PM IST

UP Chunav 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि वो न लैपटॉप चला सकते और न ही फोन चलाना जानते हैं। उत्तर प्रदेश को योगी सरकार नहीं योग्य सरकार चाहिए।

google

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में 'योग्य सरकार' की जरूरत है, 'योगी सरकार' की नहीं। जो लैपटॉप चलाना जानता हो, इंटरनेट चलाना जानता हो। मुख्यमंत्री लैपटॉप भी नहीं चला सकते। मैंने यह भी सुना है कि वह फोन चलाना भी नहीं जानते।

अखिलेश यादव बोले- मुख्यमंत्री योगी लैपटॉप नहीं चला सकते, मैंने सुना है कि फोन चलाना भी नहीं जानते

उन्होंने कहा कि भाजपा 'विकास नहीं विनाश' की राजनीति करती है। इसने लोगों को धोखा दिया है। आजमगढ़ को कोई बदनाम कर रहा है तो वह बीजेपी है। जिस तरह उन्होंने (भाजपा ने) एक व्यापारी की हत्या की, उससे जिले का नाम बदनाम हुआ। उनके खिलाफ (सीएम) मामले थे, उन्होंने उन्हें वापस ले लिया। 

End of Feed