पंजाब के बटाला में बच्चों से भरी स्कूल बस आग से जलकर हुई खाक, 3 बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 06:00 PM IST

Batala Punjab School Bus Fire: पंजाब के बटाला में बच्चों से भरी स्कूल बस आग से जलकर खाक हो गई, बस में करीब 30 बच्चे सवार थे जिसमें से 3 बच्चे झुलस गए।

google

नई दिल्ली: पंजाब के बटाला के किला लाल सिंह से एक ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे, यहां स्कूली बच्चों से भरी एक बस आग में जलकर खाक हो गई, बस में करीब 30 बच्चे सवार थे, इस हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया।

पंजाब के बटाला में बच्चों से भरी स्कूल बस आग से जलकर हुई खाक, 3 बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

बच्चों की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे लोग मदद के लिए वहां पहुंचे और बच्चों को बचाया, बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी बस धूं-धूकर जली और कुछ ही देर में खाक हो गई।

हादसे में बस में सवार करीब 3 बच्चे बुरी तरह से झुलस गए बाकी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया, हादसे की खबर होते ही बस में सवार बच्चों के परिजन बुरी आशंका से घबरा कर मौके पर पहुंचे।

End of Feed