श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के जवान के बैग से बरामद हुआ ग्रेनेड, पूछताछ में जुटी पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 01:27 PM IST

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के एक जवान के पास से कथिततौर पर जिंदा ग्रेनेड बरामद होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया है। जवान तमिलनाडु का रहने वाला है।

google

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के एक जवान के पास से कथित तौर पर जिंदा ग्रेनेड बरामद हुआ है। बैगेज की स्क्रीनिंग के दौरान बरामद हुए इस हथगोले के बाद जवान को हिरासत में ले लिया गया है। सेना ने कहा है कि उसके द्वारा विवरण एकत्र किया जा रहा है। पकड़े गए जवान की पहचान दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में तैनात तमिलनाडु के निवासी बालाजी संपत 42 आरआर के रूप में हुई है। 

श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के जवान के बैग से बरामद हुआ ग्रेनेड, पूछताछ में जुटी पुलिस

तमिलनाडु का है जवान

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को ड्रॉप गेट पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान लगभग 0930 बजे एयरलाइन स्क्रिनर ने बालाजी संपत (42 RR, E Coy., Card No. F999848) नाम के एक सेना के सिपाही से चेक-इन बैगेज में छिपाया हुआ जिंदा हैंड ग्रेनेड (312एम/केएफ90) बरामद किया। यह जवान अवंतीपोरा, कश्मीर में तैनात है। जानकारी के अनुसार बालाजी संपत पुत्र संपत, थोरापडी, , निवासी- वेल्लोर, तमिलनाडु इंडिगो की उड़ान 6E-5031/2061 द्वारा श्रीनगर से चेन्नई होते हुए दिल्ली की यात्रा कर रहा था। आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस चौकी हुम्हामा को सौंप दिया गया है।

End of Feed