Jammu-kashmir: अनुच्छेद 370 हटने के बाद से 439 आतंकियों को ढेर किया, 109 सुरक्षाबल शहीद हुए

  • Updated Feb 2, 2022, 04:45 PM IST

5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से 26 जनवरी 2022 तक 541 आतंकी घटनाएं हुई हैं और 439 आतंकियों को मारा गया है। इस दौरान 109 सुरक्षाबल भी शहीद हुए हैं।

Jammu-kashmir: अनुच्छेद 370 हटने के बाद से 439 आतंकियों को ढेर किया, 109 सुरक्षाबल शहीद हुए

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 निरस्त करने के बाद अब तक 439 आतंकवादियों का सफाया हो चुका है, जबकि केंद्र शासित प्रदेश में 541 आतंकवाद से संबंधित घटनाएं दर्ज की गई हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में ये जानकारी दी। 

Jammu-kashmir: अनुच्छेद 370 हटने के बाद से 439 आतंकियों को ढेर किया, 109 सुरक्षाबल शहीद हुए

राय ने राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को एक लिखित जवाब में कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद 5 अगस्त 2019 से 26 जनवरी 2022 तक 541 आतंकी घटनाएं हुई हैं, जबकि 439 आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा 98 नागरिक मारे गए और 109 सुरक्षाबल शहीद हुए हैं।

राज्य मंत्री ने उच्च सदन को आगे बताया कि इन घटनाओं के दौरान किसी भी महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हालांकि, लगभग 5.3 करोड़ रुपए की निजी संपत्ति के नुकसान का आकलन किया गया है।

End of Feed