Parliament Monsoon Session: कांग्रेस के 4 लोकसभा सांसदों को पूरे मानसून सत्र के लिए किया गया निलंबित, हंगामा करने पर हुई कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 05:30 PM IST

Parliament Monsoon Session: कांग्रेस के चार सांसदों को निलंबित किए जाने के बाद विपक्षी सदस्यों के लगातार विरोध के बीच लोकसभा को मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया।

google

Parliament Monsoon Session: कांग्रेस पार्टी के चार लोकसभा सांसदों को सोमवार को बाकी बचे पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। लोकसभा में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, टीएन प्रतापन, जोथिमणि और राम्या हरिदास को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। सांसदों को संसद के निचले सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए निलंबित किया गया है।

Parliament Monsoon Session: कांग्रेस के 4 लोकसभा सांसदों को पूरे मानसून सत्र के लिए किया गया निलंबित, हंगामा करने पर हुई कार्रवाई
Photo Credit: ANI

कांग्रेस के 4 लोकसभा सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

कांग्रेस के चार सांसदों को निलंबित किए जाने के बाद विपक्षी सदस्यों के लगातार विरोध के बीच लोकसभा को मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने सांसदों को निलंबित करने के मामले पर कहा कि सरकार उनके सांसदों को निलंबित करके विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने कहा कि वे उन मुद्दों को उठाने की कोशिश कर रहे थे, जो लोगों के लिए मायने रखते हैं।

End of Feed