Benefits of Kesar: जानिए केसर के ये अचूक फायदे, कैंसर,अनिद्रा समेत इन बीमारियों को करता है दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2020, 12:41 PM IST

Benefits of Saffron: पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल अपनी आखिरी मन की बात में कश्मीरी केसर का जिक्र किया है। जानिए सेहत के लिए केसर के क्या हैं फायदे...

google

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में कश्मीर के केसर का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने बताया कि कश्मीरी केसर को GI Tag का सर्टिफिकेट मिलने के बाद दुबई के एक सुपर मार्किट में इसे लॉन्च किया गया। 
 
भारत में जम्मू कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश में केसर की खेती की जाती है। केसर में खनिज और कार्बनिक यौगिक होता है। ये शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करते हुए हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

Benefits of Kesar: जानिए केसर के ये अचूक फायदे, कैंसर,अनिद्रा समेत इन बीमारियों को करता है दूर

केसर दांत के दर्द से भी राहत देता है। इसके अलावा केसर अनिद्रा जैसी बीमारी से भी आपको छुटकारा देती है। केसर में काफी कैरोटीनोइड होता है, जो ब्लड और ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में भी मदद करता है। 

End of Feed